सरायपाली: ब्लॉक में 1 से 19 वर्ष के सभी बच्चों और किशोर को दी जाएगी कृमि की दवा

सरायपाली (काकाखबरीलाल).विकास खंड सरायपाली में 1 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों एवं किशोर किशोरियों को आंगनबाड़ी केन्द्र, शासकीय स्कूलो, अनुदान प्राप्त निजी स्कूलों , कॉलेजों,तकनीकी शिक्षण संस्था में कृमि की दवा खिलाया जाएगा इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों , किशोर किशोरियों के अच्छे स्वास्थ्य ,बेहतर पोषण, नियमित शिक्षा तक पहुंच और जीवन की गुणवत्ता में बढ़ोतरी के लिए कृमि की दवा देना आवश्यक है सरायपाली में यह कार्यक्रम खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एच एल जांगड़े, खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी आर धृतलहरे व विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक शीतल सिंह के संयुक्त तत्वाधान तथा महिला बाल विकास व शिक्षा विभाग के समन्वय से स्कूलों में शिक्षकों के द्वारा एवं आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा कृमि नाशक दवा एल्बेंडाजोल 400 एमजी का सेवन कराया जाएगा जो बच्चे 10 फरवरी को दवा खाने से वंचित हो जाएंगे उसे 15 फरवरी को माप अप राउंड के तरह पुनः दवाई खिलाया जाएगा कृमि नाशक दवाई को भोजन के उपरांत ही खिलाना है इसके सेवन से बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार ,पोषण के स्तर में वृद्धि ,एनीमिया की रोकथाम , बौद्धिक विकास में सहयोग मिलता है। कृमि मुक्ति के लिए उपयोग मे आने वाली एल्बेंडाजोल की गोली 1 से 2 वर्ष के लिए आधी गोली तथा 2 से 3 वर्ष के बच्चों को एक गोली पीसकर एवम् 3 से 5 वर्ष तथा 6 से व 19 वर्ष के बच्चों एवं किशोर किशोरियों को एक गोली चबाकर पानी के साथ खिलाया जाएगा। बीएमओ डॉक्टर जांगड़े के द्वारा बताया गया कि कृमि नाशक दवा का सेवन बच्चों और किशोर किशोरियों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है बच्चों के शरीर में यदि पहले से कृमि है तो दवा खिलाने के बाद कुछ सामान्य प्रतिकूल प्रभाव जैसे जी मचलना ,उल्टी दस्त, पेट में हल्का दर्द और थकान हो सकता है जिसे आसानी से स्कूल और आंगनवाड़ी केन्द्र में देखभाल करते हुए ठीक किया जा सकता है अन्य किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर टोल फ्री नंबर 108 ,104 में संपर्क करते हुए नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क किया जा सकता है।



























