बसना

संकुल केंद्र गिधली में प्रधान पाठक एंव प्रभारियों की हुई बैठक

शुकदेव वैष्णव, राजधानी ब्यूरो,काकाखबरीलाल: आज दिनांक 23.07.2018 दिन-सोमवार को संकुल केंद्र गिधली के अंतर्गत सभी शालाओं के प्रधान पाठक/प्रभारियो का बैठक में रखी गयी ।
उक्त बैठक में संकुल समन्वयक पूर्णानंद मिश्रा द्वारा निम्न बिंदुओं पर चर्चा किया गया-

  • 1 .सभी शालाओ के प्रधान पाठक/प्रभारियो को सभी बच्चों के लिए दर्ज संख्या के आधार पर गणवेश वितरण किया गया।
  • 2. सभी उच्च प्राथमिक विद्यालय के6th से 8th तक सभी बच्चों के जाति प्रमाण पत्र के संबंध में जानकारी दी गई,23 24 25 जुलाई को इस सम्बन्ध में ghss गिधली में आयोजित शिविर के बारे में चर्चा कर योजना बनाई गई
  • 3. संकुल केंद्र के अंतर्गत सभी शालाओं के6से 15 वर्ष तक के सभी बच्चों के लिए MR(मीजल्स एंड रूबेला)केम्पेन के लिए PTM(पालक शिक्षक बैठक)रखने एवं पंजी संधारित करने, व्यापक प्रचार प्रसार,दीवाल लेखन,रैली निकलने के लिये दिशा निर्देश दिया गया एवं फोटोग्राफ्स शेयर करने के निर्देश दिए गए
  • 4. डॉ एपीजे अब्दुल कलाम शिक्षा गुणवत्ता अभियान के20 बिंदुओं के बारे में बताया गया एवं सभी शालाओ में अनिवार्यतः पूर्ण क्रियान्वयन के लिए निर्देशित किया गया।
  • 5. सभी शालाओ में दिनांक29.07.2018से04.08.2018तक वन महोत्सव मनाने के विषय पर चर्चा किया गया आवश्यक तैयारी कर पौधों के सुरक्षा एवं गत वर्ष के जीवित पौधों की जानकारी ली गई
  • 6. Smc एवं ptm बैठक प्रतिमाह नियमित किये जाने पर चर्चा किया गया।
  • 7 माताओं के उन्मुखीकरण के लिए विशेष फोकस किया गया
  • 8 सभी शालाओ में शिक्षको द्वारा शिक्षक डायरी नियमित संधारित किये जाने पर एंव चर्चा पत्र पर चर्चा किया गया।
  • 9 . KPI के8बिंदुओं पर चर्चा किया गया।
  • 10 सभी शालाओ में विद्यार्थी विकास सूचकांक तैयार कर संकुल समन्वयक से अनुमोदित करवाकर दीवाल मे प्रदर्शित करने के लिए दिशा निर्देश दिया
  • 11 ज्ञान उत्थान कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा कर कार्य योजना बनाई गई
  • 12 samagra शिक्षा के दिए गए लिंक पर आवश्यक फोटो अपलोड करने के निर्देश दिए गए
  • 13 ghss गिधली के प्राचार्य श्री मंत्रीलाल कोसरिया के 31 जुलाई को सेवानिवृत्ति पर विदाई कार्यक्रम की रुपरेखा बनाई गई

उक्त बैठक में ब्याख्याता राजेंद्र पटेल,अजय प्रधान, प्रदीप चौधरी , प्रधान पाठक शौकीलाल चौहान,
टी के साहू,राजेंद्र साहू, राहेश बारीक़,नरेंद्र नायक,श्रीमती टेकबाई नर्मदा,हीराराम कोसरिया,कमल साहू,सुनील साहू,दुलार सिंह पारेश्वर,बीसीकेशन प्रधान उपस्थित थे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!