देश को नशामुक्ति का संदेश देने उत्तराखंड के युवक ने पदयात्रा शुरू की 12 राज्यों को पार कर पहुंचा छत्तीसगढ़

आज पूरे विश्व में नशा से होने वाले दुष्परिणाम को देखते हुए देश को नशामुक्ति का संदेश देने उत्तराखंड के नौजवान युवक ने पदयात्रा शुरू की है। इस पदयात्रा के दौरान युवक देश के विभिन्न राज्यों का भ्रमण कर चुका है। इसी पड़ाव में युवक गुरुवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग पहुंचा। दरअसल आज पूरे देश में युवा नशे की ग्रस्त में हैं। लगातार देश के अलग-अलग राज्यों से नशे में धुत होकर वारदातों को अंजाम देने की खबरें निकल कर सामने आती रहती है। देश में सबसे मजबूत कड़ी माने जाने वाले युवाओं का झुंड नशे की गिरफ्त में है। ऐसे में युवाओं की मानसिक प्रेरणा स्रोत बनने आज इस युवक ने यात्रा के माध्यम से एक संदेश पहुंचाने की कोशिश की है कि देश के कोई भी युवा चाहे वह किसी भी स्तर के हो उन्हें नशा मुक्त रहना चाहिए। इसी का संदेश देते हुए उत्तराखंड के नौजवान युवक महेश नैनवाल ने बिना पैसे के पदयात्रा शुरू की है और भारत भ्रमण करने की ठानी है। वहीं अपने पदयात्रा के पड़ाव में महेश गुरुवार को बस्तर पहुंचे।महेश नैनवाल ने बताया कि वह उत्तराखंड केदारनाथ के जिला रुद्रप्रयाग के निवासी हैं। उन्होंने जनवरी से अपना सफर नागालैंड राज्य से शुरू किया था और आज वे 12 राज्य भ्रमण के बाद छत्तीसगढ़ के बस्तर पहुंचे। यहां से आगे ओडिशा होते हुए आगे की सफर तय करेंगे। उन्होंने कहा कि मन में विश्वास हो तो सब कुछ सम्भव है। उन्होंने युवा पीढ़ियों से अपील कि है वे नशा को छोड़े, नशा सिर्फ शरीर को नुकसान करता है, नशा परिवार को भी बिखेर देता है।

























