छत्तीसगढ़

पिथौरा: मधुमखियों ने वृध्दा व 5 वर्षीय नाति पर बोला धावा हुई मौत

स्थानीय थानांतर्गत ग्राम गिरना में मधुमक्खियों के हमले से एक वृद्धा एवं उसके 5 वर्षीय नाती की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार मूलतः ओडिशा के अमोदी निवासी जहुरमती बाई पति सुधीर सिंह (70) बुंदेली के समीप ग्राम छिंदोली निवासी अपने नाती साहिल पिता समेलाल के साथ गिरना के जंगल में महुआ बीनने गुरुवार सुबह से गई थीं. इस बीच समीप के एक पेड़ में मधुमक्खी का बड़ा छत्ता था. जिसे एक बाज ने चोंच मार दी. बाज की इस हरकत से मधुमक्खियां अपना छत्ता छोड़कर आसपास काम कर रहे लोगों पर टूट पड़े. मधुमक्खियों के हमले से पांच वर्षीय साहिल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि वृद्धा जहुरमती को गंभीर हालत में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया.

स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के पूर्व ही जहुरमती की भी मौत हो गई. स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. तारा अग्रवाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों के शरीर के अनेक हिस्सों में मधुमक्खी के जहरीले कांटे घुसे थे. बहरहाल, पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. ग्रामीणों के अनुसार वृद्धा जहुरमती मूलतः ओडिशा के अमोदी में रहती हैं पर विगत छह माह से वह अपने पुत्र समेलाल के यहां गिरना में रहती थी. मृतक बालक साहिल भी मूलतः छिंदोली का निवासी है. वह जहुरमती की बेटी का पुत्र था. वह विगत माह भर से गिरना में अपनी नानी के साथ रहता था.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!