महासमुंद

बीजेपी सरकार की एक और सौगात आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व मितानीनों को मिला,बढ़ा मानदेय

केंद्र सरकार ने देशभर के आशा ( मितानीन) एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में केंद्र के हिस्से में बढ़ोतरी कर दी है.

शुकदेव वैष्णव, काकाखबरीलाल/महासमुंद – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को आंगनवाड़ियों और आशाकर्मियों( मितानीन) में काम करने वालियों को बड़ा सौगात दिया है। पीएम मोदी ने आज बताया कि केंद्र सरकार ने देशभर के आशा ( मितानीन) एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में केंद्र के हिस्से में बढ़ोतरी कर दी है। यही नहीं ( मितानीन) आशाकर्मियों की प्रोत्साहन राशि को बढ़ाकर दुगुना किया जाएगा वहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 3000रुपये से बढ़ा कर 4500 रुपये करने का फैसला किया है।
मानदेय बढने की ख़ुशी मनाते आगनबाडी कार्यकर्ता
( मितानीन) आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से नरेन्द्र मोदी ऐप एवं वीडियो लिंक के माध्यम से संवाद के दौरान प्रधानमंत्री ने बताया कि जिन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 2250 रुपये था, उन्हें अब 3500 रुपये मिलेगा। आंगनवाड़ी सहायिकाओं को 1500 रुपये के स्थान पर 2250 रुपये मिलेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी कहा, ‘यह बढ़ा हुआ मानदेय अगले महीने यानी एक अक्टूबर से लागू हो जायेगा। अर्थात नवंबर से आपको नया पैसा या तनख्वाह या मानदेय मिलेगा।’ उन्होंने जोर दिया कि यह बढ़ी राशि केंद्र सरकार के हिस्से की है।
श्री मोदी ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं ( मितानीन) की प्रोत्साहन राशि को दोगुणा करने के अलावा यह भी फैसला किया गया है कि उन्हें प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना मुफ्त दी जाएंगी।
उन्होंने कहा कि इसका मतलब हुआ कि दो..दो लाख रुपये की इन दोनों बीमा योजना के तहत कोई प्रीमियम नहीं देना होगा और यह खर्च सरकार उठायेगी। उल्लेखनीय है कि संसद में भी विभिन्न दलों के सदस्य ( मितानीन) आशा कर्मियों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय को बढ़ाने की समय समय पर मांग करते रहे हैं|
इस सम्बन्ध में जुझारू आगनबाडी कार्यकर्ता संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधा रात्रे का कहना है कि मानदेय में वृद्धि व अन्य मांगो को लेकर संघ के द्वारा एक लम्बी लड़ाई सरकार के साथ की गई थी जिसका नतीजा आज निकला है |

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!