पिथौरा
काजल ने बनाया तेंदूकोना में पहला स्थान

मांधाता सिंह ठाकुर/काकाखबरीलाल/पिथौरा. छ.ग.माध्यमिक शिक्षा मण्डल की ओर से 10वी का रिजल्ट घोषित किया गया जिसमें सरस्वती शिशु मंदिर की प्रतिभान छात्रा काजल बरिहा ने कक्षा 10वी में 93.66 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है । गौरतलब है कि काजल शुरू से ही मेघावी रही है एवं इसके पूर्व उनका चयन नवोदय विद्यालय के लिये हो चुका है वह पढ़ाई के साथ साथ अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी हिस्सा लेती रही है । काजल के पिता श्री मनोज कुमार बरिहा शिक्षक है एवं माता श्रीमती मथुरा बरिहा शिक्षिका है । उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय के समस्त स्टाप ने हर्ष व्यक्त करते हुये उज्ज्वल भविष्य की कामना की है ।
AD#1


























