छतीसगढ़ : उप निरीक्षक व सहायक उपनिरीक्षक की प्रताड़ना से तंग आकर केयरटेकर ने की आत्महत्या SP से की गई शिकायत

राजनांदगांव (काकाखबरीलाल). जिले के खैरागढ़ पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर केयरटेकर ने खुदकुशी कर ली है. ऐसा पत्नी का आरोप है. महिला आज एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की है. महिला ने खैरागढ़ थाने में पदस्थ उप निरीक्षक मनीष सेंड, सहायक उपनिरीक्षक आना राम साहू और एक महिला आरक्षक के खिलाफ मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया है. उसने दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है.खैरागढ़ के वार्ड नंबर-18 निवासी पीड़िता महिला मोनिका बाल्मीकि ने कलेक्टर और एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा है. महिला का कहना है कि उसके पति कुमार बाल्मीकि स्टेट बैंक एटीएम के केयरटेकर थे. 32 लाख रुपए के गबन की पूछताछ के लिए पुलिस ने संदेह पर उसे और उसके पति को बीते 9 मई को थाने बुलाया था, जहां उसकी और उसके पति की जमकर पिटाई की गई. महिला के साथ पुरुष पुलिसकर्मी ने भी मारपीट की.महिला और उसके पति ने कई बार कहा कि उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन पुलिस रुपए देने दबाव बनाती रही और घर बेचकर रुपए देने तक को कहा. मारपीट के दौरान उसके पति कुमार बाल्मीकि बेहोश हो गए थे. जिसे पुलिस ने खैरागढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था. महिला ने पुलिस पर पूछताछ और रुपए जमा करने को लेकर लगातार प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है.पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर महिला मोनिका ने कहा कि पुलिस की मारपीट और प्रताड़ना से तंग आकर उसके पति ने 17 मई को आत्महत्या की थी. पति ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था. जिसे पुलिस ने छुपा दिया है. पुलिस ने घर से कुछ फाइलें भी जब्त किया है.पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर महिला मोनिका ने कहा कि पुलिस की मारपीट और प्रताड़ना से तंग आकर उसके पति ने 17 मई को आत्महत्या की थी. पति ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था. जिसे पुलिस ने छुपा दिया है. पुलिस ने घर से कुछ फाइलें भी जब्त किया है.


























