छत्तीसगढ़

सांकरा : अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते तस्कर गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक  विवेक शुक्ला द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी एवं परिवहन पर रोकथाम हेतु जिलें के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उड़िसा राज्य से लगे सरहदी थाना/चौकी प्रभारी द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा करने वाले संदिग्ध वाहनो पर निगाह रखी जा रही है । दिनांक 12.05.2022 को परसवानी ओवरब्रिज के पास वाहन चेकिंग के दौरान उड़ीसा कीओर से आरहे हीरो स्प्लेंडर प्रो CG-10-EL-3256 नंबर की मोटरसाइकिल को आते देखा गया जिसे रोका गया वाहन में बैठे व्यक्तियों को नाम पता पूछने पर अपना नाम (1)मुकेश श्रीवास पिता लक्ष्मी प्रसाद उम्र 23 साल साकिन दुरपा वार्ड नं 15 थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चाम्पा (2)सुखीराम केवट पिता भागीरथी केवट उम्र 19 साल साकिन फोकट पारा वार्ड नं 14 शिवरीनारायण थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चाम्पा छ ग , का रहने वाले बताएं । उक्त व्यक्तियों से काहा से आना और काहा जाना, वाहन में क्या होना संबंधी पूछताछ किया गया तो उन्होने गोलमोल जवाब देने लगे। पुलिस टीम को उनके जवाब पर संदेह हुआ और वाहन की तलाशी ली गई तो बाइक में रखे काले रंग के बैग के अंदर 4 पैकेट खाखी कलर प्लास्टिक टेप लिपटा हुआ 04 पैकेटो में कुल 04किलो मादक पदार्थ गांजा जैसा मिला। गांजा परिवहन करने के संबंध में दस्तावेज पेश करने को कहा गया जो कोई वैध दस्तावेज नहीं होना बताया ।आरोपी मुकेश श्रीवास एवं सुखीराम केवट को मौके पर से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से काला रंग के बैग के अंदर भूरे रंग के टेप से टेपिंग किया गया 04 पैकेटों में अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 03,800 किलोग्राम कीमती करीबन 80,000 रू., गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन नंबर CG-10-एल-3256 हीरो स्पलेंडर प्रो मोटरसाइकिल कीमती 30,000 रू., कुल जुमला 1,10,000 रूपये को जप्त कर आरोपीगण के विरूद्ध धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट कार्यवाही की गई। यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भूरकर एवं अनु0अधिकारी (पु)श्री विनोद मिंज के निर्देशन में थाना प्रभारी सांकरा सुश्री वीणा यादव स.उ.नि. अखिल कुमार साहू , आरक्षक , जितेंद्र बाघ,दिलीप पटेल,रमाकांत साहू,राजेश प्रधान, अनिल खांडे, नीलकंठ नायक,मदन निषाद ,चालक कमल नारायण साहू एवं थाना स्टाफ द्वारा की गई।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!