पिथौरा : तुम लोग चुरा लिये हो कहकर मारपीट

रामकुमार पटेल ने पिथौरा आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम अर्जुनी में रहता है खेती किसानी का काम करता है कक्षा 12 वीं तक पढा लिखा है दिनांक 12.05.2022 के सुबह करीबन 10 बजे के आसपास की बात है हमारे गांव के डालेश्वर पटेल के घर के सामने खडा था कि उसी समय हमारे गांव के रघुनाथ ध्रुव आया बोला कि मेरे दारू(शराब) को जिसे मैं डालेश्वर पटेल के ब्यारा में पैरा में छिपाकर रखा था उसे तुम लोग चुरा लिये हो कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिया है तब झगडा विवाद को देखकर नरसिंह पटेल छुडाने लगा तो उसे भी धक्का देकर नीचे जमीन में गिरा दिया जिससे नरसिंह के बांये पैर के पंजा के ऊपर एवं मेरे बांये हाथ में भुजा में चोंट आया है झगडा को पुरूषोत्तम पटेल भी देखे है पुलिस ने प्राथी कि शिकायत पर 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.


























