दिल्ली

अगर आप Google Pay का उपयोग करते हैं, तो जाने यह जानकारी

दिल्ली (काकाखबरीलाल).इस समय सोशल मीडिया में तमाम तरह की चर्चा चल रही है कि GooglePay सुरक्षित नहीं है. गूगल पे पैसा ट्रांसफर करने के लिए भी सुरक्षित नहीं है. ऐसे में ज्यादातर यूजर्स कंफ्यूज हो गए हैं कि गूगल पे मोबाइल पर रखना सुरक्षित है या नहीं. इसके अलावा ज्यादातर उपभोक्ता ये भी सोचकर परेशान है कि गूगल पे में पैसा कितना सेफ है.इसलिए गूगल पे ने अधिकारिक बयान देते हए कहा है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) और भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) के दिशानिर्देशों के तहत तय प्रक्रिया के अनुसार उसके प्लेटफॉर्म के जरिये किये जाने वाले लेनदेन पूरी तरह सुरक्षित हैं. Google Pay का यह स्पष्टीकरण सोशल मीडिया पर इस चर्चा के बाद आया कि उसके माध्यम से धन हस्तांतरण विधि सम्मत नहीं है, क्योंकि यह अनधिकृत ऐप है.
Google के प्रवक्ता ने यह भी कहा कि Google पे पूरी तरह से कानून के दायरे में है. Google पे पार्टनर बैंकों को UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) के माध्यम से पेमेंट करने के लिए एक प्रौद्योगिकी सेवा प्रदाता के रूप में काम करता है. अब गूगल पे के बयान के बाद किए इसपे लेन-देन पूरी तरह से सुरक्षित हैं. Google Pay अपनी सर्विस 24 घंटे देता है. इसकी मदद से किसी को कहीं भी आसानी से मनी ट्रांसफर की जा सकती है. इस महीने की शुरुआत में आरबीआई ने दिल्ली हाई कोर्ट को बताया था कि गूगल पे एक तृतीय पक्ष एप प्रदाता है और किसी भी भुगतान प्रणाली को संचालित नहीं करता है. साथ ही आरबीआई के मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति प्रतीक जालान ने कहा कि इसका संचालन 2007 के भुगतान और निपटान प्रणाली कानून का उल्लंघन नहीं है.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!