छत्तीसगढ़

नौकरी:छत्तीसगढ़ में स्टाफ नर्स और रेडियोग्राफर के 191 पदों पर निकली भर्ती

छत्तीसगढ़ में स्टाफ नर्स और रेडियोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cghealth.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 अप्रैल 2022 है। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 30 मार्च 2022 से शुरू है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 191 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है।पदों की संख्या

स्टाफ नर्स – 171 पद

रेडियोग्राफर – 20 पद

कुल पद : 191

महत्वपूर्ण तारीखें

आवेदन शुरू होने की तारीख : 30 मार्च 2022

आवेदन की आखिरी तारीख : 18 अप्रैल 2022

योग्यता

स्टाफ नर्स के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी नर्सिंग की डिग्री होनी जरूरी है। आवेदन का रजिस्ट्रेशन राज्य नर्सिंग काउंसिल में भी होना चाहिए। रेडियोग्राफर पद के लिए उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से साइंस स्ट्रीम में 12वीं पास होना जरूरी है।

आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयु 18 से लेकर 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं सरकार के नियमानुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में विशेष छूट प्रदान की जायेगी।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!