बसना

रोहिना में गणतंत्र दिवस के अवसर पर अन्तर्राज्यीय कबड्डी प्रतियोगिता,क्षेत्र में भारी उत्साह,तैयारी में जुटे लोग

बसना(काकाखबरीलाल)। ग्राम पंचायत रोहिना विखं बसना में गणतंत्र दिवस के अवसर पर लगातार 34वीं अंतर्राज्यीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 26 जनवरी से 27 जनवरी तक किया जा रहा है। युवा आजाद समिति रोहिना के तत्वावधान में आयोजित उद्घाटन समारोह दोपहर 2 बजे सम्पन्न होगा। समारोह के मुख्य अतिथि बसना जनपद पंचायत अध्यक्ष रुक्मिणी सुभाष पटेल, कार्यक्रम अध्यक्ष ग्राम पंचायत रोहिना सरपंच जज्ञसिनी चुड़ामणि साहू, विशिष्ट अतिथि- ग्राम पंचायत सागरपाली सरपंच कालिंदी मुन्ना अग्रवाल, लाेहरीनडीपा सरपंच घसिया सिदार, बिरसिंगपाली सरपंच भागीरथी पटेल, कोटेनदरहा सरपंच दुकालू राम चौहान, दुर्गापाली सरपंच लक्ष्मी श्यामसुंदर सारथी, आंवलाचक्का सरपंच मोहरसाय यादव, बिछिया सरपंच पार्वती अमृत पटेल, खोकसा सरपंच भोगसिंह दीवान होंगे। वहीं 27 जनवरी बुधवार को शाम 5 बजे सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि महासमुंद पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, नीलांचल सेवा समिति बसना अध्यक्ष संपत अग्रवाल, बसना नगर पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र साहू एवं ग्राम भौंरादादर के ईश्वर प्रसाद पटेल होंगे। कबड्डी प्रतियोगिता का समापन समारोह रात 8 बजे किया जाएगा, जिसके मुख्य अतिथि सरायपाली विधायक एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष किस्मत लाल नंद होंगे तथा कार्यक्रम अध्यक्षता जिला पंचायत महासमुंद अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में जि. पं. उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, जीआरपी (रेल्वे) हेमकुमार गड़तिया, जि. पं. सभापति नोविना अमृतलाल जगत, सभापति गीता रतनलाल बंजारे होंगे। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ₹21000, द्वितीय पुरस्कार ₹15000, तृतीय पुरस्कार ₹10000, चतुर्थ पुरस्कार ₹5000 साथ में बेस्ट ऑल राउंडर, बेस्ट रेडर, बेस्ट केचर एवं मैन आफ द मैच के आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता को लेकर सदस्य व्यापक तैयारी में जुटे हुए हैं। समस्त ग्रामवासियों ने अधिकाधिक लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!