ग्राम भेण्डरा में सिलौटी महाविद्यालय के एन एस एस सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ….

काकाखबरीलाल@डेस्क रिपोर्ट। बाबू पंढरी राव कृदत्त शासकीय महाविद्यालय, सिलौटी जिला-धमतरी (छ.ग.) की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ग्राम पंचायत भेण्डरा में सात दिवसीय विशेष शिविर का आज दिनांक 13.11.2025 को उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। यह सात दिवसीय विशेष शिविर “सतत भारत के लिए युवाओं को सशक्त बनाना एवं नशा मुक्त समाज के लिए युवा” थीम पर आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती गीतेश्वरी साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत कुरुद एवं जन भागीदारी समिति शासकीय महाविद्यालय सिलौटी तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमती ज्योति हिरेन्द्र मंडावी, सरपंच ग्राम पंचायत भेण्डरा रहीं। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. भावना कमाने, प्राचार्य बाबू पंढरी राव कृदत्त शासकीय महाविद्यालय सिलौटी द्वारा की गई। सर्वप्रथम अतिथियों ने मां सरस्वती एवं विवेकानंद जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्रीमती गीतेश्वरी साहू ने इस सात दिवसीय शिविर में सम्मिलित हो रहे स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना सभी स्वयंसेवकों में लीडरशिप स्किल, टीमवर्क और संगठनात्मक क्षमताओं को विकसित करने के अवसर प्रदान करता है। उन्होंने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि इस साथ दिवसीय शिविर का थीम नशा मुक्ति है जो आज समाज को दूषित कर रहा है। इस समस्या का निदान युवाओं द्वारा ही किया जा सकता है और इसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों की बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका है जो ग्राम में नशापान से होने वाली समस्या और उसके दुष्परिणामों से लोगों को परिचित करा सकते हैं तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु प्रेरणा दे सकते हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहीं ग्राम भेण्डरा की सरपंच श्रीमती ज्योति हिरेन्द्र मंडावी ने इस सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के आयोजन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा की इससे समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका को अधिक बल मिलेगा तथा उन्होंने स्वयंसेवकों को नशामुक्त समाज के नवनिर्माण में अहम योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. भावना कमाने ने स्वयंसेवकों को उनके कर्तव्यों को पुनः स्मरण कराया तथा मानवता की सेवा करने और निरंतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी हितेश कुमार नेताम ने शिविर के सात दिवसों में होने वाले विभिन्न गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में गणेश राम साहू, नंदकुमार साहू, पीतांबर निषाद, स्वयंसेवक दुलार सिंह सिन्हा, श्रीमती सुनीता निषाद, शकुन साहू, टी. आर. साहू, प्रीति सेन, लोकेश सेन, देवश्री मरकाम, यू. के. बनपेला, छगनलाल साहू, छिन्दा राम साहू, देवेन्द्र साहू, द्वारिका राम साहू, अगनु राम साहू एवं दोसान साहू की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापक डॉ. शिवेन्द्र बहादुर ने किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राध्यापक डॉ. भारती मंडावी, त्रिभुवन साहू, डॉ. दानेश्वर कुमार वर्मा, पवन कुमार साकेत, बी. पद्मराज क्यूट, डॉ. गायत्री साहू एवं समस्त स्वयंसेवकों की गरिमामय उपस्थिति रही।



























