बालोद
चाकू दिखाकर व्यापारी से 13 लाख की लूट….

बालोद( काकाखबरीलाल). चाकू की नोंक पर दो मोबाइल व्यापारियों से लाखों रुपए की लूट हो गई. व्यापारी पखांजूर से राजनांदगांव जा रहे थे. तभी लुटेरे ने व्यापारियों को रोक कर धमकी दी. घटना के बाद व्यापारियों ने थाने में इसकी रिपोर्ट लिखाई. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है. ये पूरा मामला डौंडी लोहारा थाना क्षेत्र काथाना प्रभारी मनीष शर्मा ने कहा कि दो लोगों ने थाने में आकर शिकायत दर्ज करवाई है कि उनके पास रखे 13 लाख रुपए जाटादाहा गांव के पास किसी अज्ञात व्यक्ति ने लूट लिए हैं. शिकायत के आधार पर मामले की तस्दीक करने सीसीटीवी फुटेज देखा जा रहा है. उसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी.
AD#1

























