सरायपाली

सरायपाली: सुनसान जगहों पर राहगीरों पर हमला व मारपीट….. एक धरा गया

सरायपाली( काकाखबरीलाल). ब्लॉक अंतर्गत विगत कुछ दिनों से शहर के आसपास विभिन्न मार्गों में सुनसान जगहों पर राहगीरों पर हमला व मारपीट करने के मामले में पुलिस के द्वारा एक अपचारी बालक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि इसमें लिप्त 4-5 अन्य लोग फरार बताये जा रहे हैं। पुलिस द्वारा सभी फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।
लगभग सप्ताह भर पूर्व से शहर के पास सारंगढ़ मार्ग, झिलमिला से बैतारी चौक के बीच सूनेपन का फायदा उठाकर कुछ उपद्रवी तत्वों के द्वारा मार्ग से गुजरने वाले लोगों पर अकारण हमला किये जाने की घटनाएँ सामने आ रही थी, जिससे क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल बन गया था। । लगातार इन घटनाओं को देखते हुए थाना में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 327, 34 के तहत अपराध कायम किया गया था। साथ ही पुलिस अधीक्षक महासमुंद राजेश कुकरेजा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपुंजे एवं एसडीओपी सरायपाली अभिषेक केशरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शिवानंद तिवारी व उनकी टीम के द्वारा लगातार आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी कड़ी में कल मुखबिर की सूचना पर पुलिस के द्वारा एक 17 वर्षीय अपचारी बालक को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड में लेकर बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है। मामले मेंकुछ अन्य आरोपियों के भी लिप्त होने की जानकारी मिली है, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस की कार्यवाही के बाद विगत दो- तीन दिनों से इस तरह की घटनाएँ भी सामने नहीं आयी है। थाना   प्रभारी शिवानंद तिवारी ने बताया कि लगातार इन घटनाओं की शिकायतें मिल रही थी, जिसपर पुलिस द्वारा भी आरोपियों को अकड़ने के लिए अभियान छेड़ा गया था। इस मामले में एक नाबालिग पकड़ा गया है और 4-5 अन्य लोग भी इसमें शामिल होने की जानकारी मिली है, जो अभी फरार हैं। पुलिस द्वारा उनकी भी तलाश की जा रही है और वे जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगे.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!