सरायपाली

चोरी का मोटरसाइकिल बेचने तलाश रहा था ग्राहक क्राइम ब्रांच की टीम ने धर दबोचा.

काकाखबरीलाल/सरायपाली: पुलिस अधीक्षक महासमुंद संतोष कुमार सिंह के द्वारा सराईपाली छेत्र मे लगातार हो रहे मोटर साइकिल चोरी रोकने हेतु प्रभावी कारवाही के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ध्रुव के मार्गदर्शन पर क्राइम ब्रांच प्रभारी सुभाष पवार के टीम को दिनांक 16/8/18 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति चोरी का मोटर साईकिल बेचने की फिराक मे ग्राहक तलाश कर रहा है मोके पर टीम द्वारा पहुँच कर (1)गोलू उर्फ तलविंदर सिंह पिता दिवान चंद साकिन बस स्टैंड सराईपाली को पकड़ कर पूछताछ करने पर अपराध स्वीकार करते हुए (2)अशोक छाबड़ा पिता शंतराम छाबड़ा साकिन इच्छापुर ,(3)गगन छाबड़ा पिता अशोक छाबड़ा साकिन इच्छापुर एवं(4) विजय बरिहा पिता रेशम बरिहा साकिन केना सभी सराईपाली थाना छेत्र के साथ चोरी करना स्वीकार किया इनसे 05 नग मोटरसाइकिल कीमती 1लाख 80 हजार रु जप्त किया गया आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरुद्ध धारा 41(1-4)जा.फो. 379 ,34 ipc के कार्यवाही कर थाना सराईपाली को सुपर्द किया इस कार्यवाही मैं asi नवधाराम खांडेकर प्र. आर.प्रकाश नंद,श्रावण दास, जनक उरांव आर.हेमन्त नायक,अनिल मांझी, यूगल पटेल,रामाकांत साहू ,डिग्री नंद ,संदीप भोई,ललित यादव का विशेष योगदान रहा ।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!