छत्तीसगढ़
हाथ में बिजली तार लपेटकर युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली

हाथ में बिजली तार लपेटकर एक युवक ने अपनी इहलीला समाप्त कर ली है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़पार का है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मुड़पार में एक युवक ने अपने हाथ में बिजली तार लपेटकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि खुदकुशी करने से पहले मृतक ने परिजनों से विवाद कर घर के सामानों को तोड़फोड़ किया था।
AD#1

























