बसना

सफलता की कहानी : भंवरपुर से निकलकर रायपुर में डीएसपी के पद पर सेवा दे रहे अविनाश का गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत

शिक्षक , डीएससपी और फिर एएसपी बनने के बाद पहुंचे गांव, गाजे - बाजे के साथ हुआ भव्य स्वागत

 

विजय के.चौहान@ काकाखबरीलाल,भंवरपुर ।किसी में अगर प्रतिभा हो तो वह हर परिस्थिति में वह निखर कर सामने आ ही जाती है। ऐसी ही एक प्रतिभा गांव भंवरपुर में कुछ इस तरह निखरी कि वह दूसरे के लिए मिसाल बन गई। गांव का बेटा आज डीएपीएस से एएसपी बन पहली बार गांव पहुंचा तो उनका सम्मान के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा । विपरीत परिस्थितियों में खुद को साबित कर दिखा दिया कि कुछ करने की ठान लो तो मुसीबत और अभाव में भी सफलता मिल ही जाती है। बागबाहरा के वृन्दावन गांव में जन्में एंव भंवरपुर में नाना होलसिंग सिदार के यहां रहकर पले बड़े पिता स्व बृजलाल ठाकुर एंव माता शांति ठाकुर का बेटा अविनाश ठाकुर शिक्षक से शुरू किया सफर और आज डीएसपी से एएसपी बन गया है। आज अविनाश ठाकुर एएसपी बनने के बाद प्रथम गांव अपने भंवरपुर में आगमन पर उसके सहपाठियों सहित ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। गांव के लोगों ने अपने लाडले अधिकारी बेटे को आंखों में बिठा लिए। बाजे-गाजे के साथ नृत्य करते बच्चे, बूढ़े, जवान और महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। फूल मालाओं से लदे डीएसपी बेटे ने गांव के बड़े बुजुर्गों का चरण छू आशीर्वाद लिया।

0

भंवरपुर गांव में पले बड़े आज राजधानी में डीएसपी के पद पर सिटी कोतवाली में सेवा दे रहे अविनाश सिंह ठाकुर गांव सहित पूरे अंचल का नाम रोशन कर रहे हैं। संभावनाओं से भरपूर मोर भंवरपुर यूं हीं नहीं कहा जाता भंवरपुर के माटी में खेले बड़े होने के बाद यहां के युवा आज प्रदेश में अपना और गांव का नाम रोशन कर रहें हैं।

बचपन से ही होनहार अविनाश

अविनाश ठाकुर बचपन से ही होनहार थे उनकी प्राथमिक शिक्षा 10 वीं तक भंवरपुर के सरकारी स्कूल में हुई ततपश्चात ग्याहरवीं एंव बारहवीं में शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय लवन बलौदाबाजार जिला में हुई जिसमें अविनाश ठाकुर पूरे स्कूल मे टॉप किया।
छत्तीसगढ़ कॉलेज रायपुर में स्नातक की पढ़ाई उत्तीर्ण की। अविनाश पहली सफलता सन 2005 में शिक्षक के रूप में मिली जिसमें बगाइजोर सरायपाली में वर्ग 03 के पद पर सेवा दी ततपश्चात 2007 – 10 नगर निगम में शिक्षक के पद पर सेवारत थे। उसके बाद अविनाश ने रायपुर के ग्रामीण बैंक के कार्यलय सहायक के रूप में सन 2010-11 में सेवा दी फिर अविनाश का चयन फ़ूड इंसपेक्टर के रूप में हुआ जिसमें सन 2011 – 13 तक फ़ूड इन्स्पेक्टर के रूप में गरियाबंद में दी। अविनाश का चयन पटवारी सहित सेंट्रल पुलिस में भी चयन हुआ लेकिन उन्होंने वह पोस्ट नहीं लिया।
अविनाश उतने में कहां रुकने वाले थे उन्होंने सीजीपीएससी में अच्छे रेंक लाकर डीएसपी के लिए चयनित हुआ जिसमें उन्होंने सन 2013-15 में चंदखुरी रायपुर में ट्रेनिंग ली।
ततपश्चात अविनाश सन 2015-16 में प्रशिक्षु पुलिस अधिक्षक के रूप में जांजगीर चांपा में सेवा दी। फिर सन 2016-19 में एसडीओपी के पद पर वाड्राफ़नागर बलरामपुर में सेवा दी उसके बाद 2019-2021 में रायगढ़ में डीएसपी के पद पर रहकर सेवाएं दी और वर्तमान में सिटी कोतवाली रायपुर में डीएसपी के पद पर सेवाएं दे रहे हैं और अब उनका प्रमोशन एएसपी के लिए हो चुका है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!