छत्तीसगढ़

वाराणसी जा रहे वरिष्ठ पत्रकार सड़क दुर्घटना में गंभीर परिवार के तीन लोगों की मौत

एक भीषण सड़क हादसे में पत्रकार के परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं खुद पत्रकार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना उस वक्त हुई जब पत्रकार उपेंद्र दुबे अपने पूरे परिवार के साथ परिवारिक पूजा में शामिल होने वाराणसी जा रहे थे, इसी दौरान आज तड़के यह हादसा हो गया। कार पत्रकार के सुपुत्र नवीन दुबे चला रहे थे। घटना छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश की सीमा पर मधु टिकरा की है। इस घटना में पत्रकार उपेंद्र दुबे खुद गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं, जबकि हादसे में उनकी पत्नी, मां और बेटे की मौत हो गई है। गंभीर हालत में पत्रकार उपेंद्र दुबे को बेहतर उपचार के लिए अंबिकापुर लाया गया है। इस घटना में पत्रकार उपेंद्र दुबे की 70 वर्षीय मां मानमती देवी, 55 वर्षीय पत्नी देवरूपी दुबे और 24 साल का बेटा नवीन दुबे  की मौत हो गई। हादसे के वक़्त पत्रकार का पूरा परिवार स्विफ्ट कार से जा रहा था फिलहाल पत्रकार उपेंद्र दुबे की हालत गंभीर बनी हुई है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!