छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री बघेल के चारों सलाहकारों को मिला केबिनेट मंत्री का दर्जा

रायपुर(काकाख़बरीलाल)। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चारों सलाहकारों को अब केबिनेट मंत्री का दर्जा मिल गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि शिष्टाचार के नाते इन्हें यह सुविधा प्रदान की गई है।
ये हैं मुख्यमंत्री के सलाहकार
विनोद वर्मा- मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार।
रुचिर गर्ग- मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार।
राजेश तिवारी- मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार।
प्रदीप शर्मा- मुख्यमंत्री के कृषि सलाहकार
AD#1




























