सरायपाली : चोरी की मोटर सायकल सहित एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक महासमुंद विवेक शुक्ला के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंबुलकर साहू एवं एसडीओपी सरायपाली श्री विकास पाटले के मार्गदर्शन में जिला महासमुंद के अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था इसी क्रम में दीनांक 16/05/22 को प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 201/2022 धारा 379 भा. द. वि. दर्ज कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान थाना प्रभारी आशीष वासनिक को जरिए मुखबिर से सूचना मिला की आरोपी शरद कुमार बंजारा नाम का व्यक्ति ग्राम बालसी में चोरी का मोटरसाइकिल रखा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ रवाना होकर आरोपी के घर ग्राम बालसी में मुखबिर के बताएं निशानदेही पर जाकर दबिश दिए जहां आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 04 CD डीलक्स 1934 बरामद किया गया नाम पता पूछने पर अपना नाम शरद कुमार बंजारा पिता बोधन बंजारा उम्र 23 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 13 ग्राम बालसी थाना सरायपाली जिला महासमुंद का होना बताया जिसने अपराध करना कुबूल किया जिससे अपराध धारा सदर 379 का पाए जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया संपूर्ण कार्यवाही में एएसआई सोनचंद डहरियाआरक्षक संजीव बंजारे और समस्त स्टाफ का योगदान रहा
























