महांसमुद : कृषि विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से लाखों रुपए की ठगी 2 लोगों पर मामला दर्ज

महासमुंद कृषि विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर एक युवक से ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवक से करीब 3.80 लाख रुपए की ठगी की है। युवक को जब पता चला कि आरोपी ने उसे फर्जी नियुक्ति पत्र थमाया है, तो वह अपने रुपए वापस मांगने उसके पास कई चक्कर लगाते रहा। जब पैसे नहीं मिले तो उसने थाने में एफआईआर दर्ज कराई। कोतवाली पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
कोतवाली थाना प्रभारी शेर सिंह बंदे ने बताया कि वार्ड क्रमांक.21 विनोद कुमार तंबोली और आस-पास के युवाओं को कृषि विभाग में नौकरी देने के नाम पर ग्राम किसड़ी थाना सरायपाली निवासी शशि कुमार तांडी पिता एकादशिया तांडी व गिरजा शंकर भारती पिता सेवक राम भारती ने ठगी की है। प्रार्थी से ग्राम तुसदा निवासी गिरजा शंकर भारती ने मुलाकात की और शशि कुमार तांडी के विषय में बताते हुए कहा कि वह नायब तहसीलदार के पद पर दुर्ग में पदस्थ है और किसी भी विभाग में उसकी सरकारी नौकरी लगवा सकता है। प्रार्थी उसके झांसे में आ गया और कृषि विभाग में नौकरी लगवाने के लिए 3 लाख 80 हजार रुपए दे दिए। बाद में पता चला कि शशि कुमार तांडी लोगों को फर्जी नियुक्ति पत्र दे रहा है।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी ने जब शशि भारती के संबंध में पतासाजी की तो पता चला कि गिरजा शंकर व शशि नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करते हैं और फर्जी नियुक्त पत्र देते हैं। आरोपियों ने तुसदा निवासी युवराज दुबे पिता संतोष दुबे, वार्ड नं.3 अयोध्या नगर निवासी अनिल कुमार देवदास पिता मेवा लाल देवदास, वार्ड क्रमांक.16

























