
रायपुर(काकाखबरीलाल)। मोदी सरकार के नए कृषि कानून के विरोध में दिल्ली की सीमा पर किसानों का जत्थ पिछले 37 दिनों से डटा हुआ है। पंजाब, हरियाणा सहित कई राज्यों किसान कानून को रद्द करने की मांग पर अड़े हुए हैं। लेकिन अब किसान आंदोलन की सुगबुगाहट अन्य राज्यों में भी होने लगी है। इसी बीच खबर आ रही है कि छत्तीसगढ़ के किसानों ने दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन का हिस्सा बनने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि 7 जनवरी को 1 हजार किसानों का जत्था दिल्ली के लिए रवाना होगा।
AD#1




























