सरायपाली

सरायपाली: आपसी रंजिश की बात को लेकर  गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट

सरायपाली। आरक्षी केद्र अंतर्गत आपसी रंजिश की बात को लेकर  गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट का मामला सामने आया है।सविता कुर्रे ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम भीखापाली में रहती हु गृहणी काम करती है, कक्षा 12 वीं तक पढ़ी लिखी है । दिनांक 20/07/2025 को अपने परिवार के साथ घर में थी  पति मेलाराम कुर्रे भी घर में था । लगभग दोपहर के 01:30 बजे 02 बजे के मध्य गांव का बहादुर सोनवानी  पति मेलाराम कुर्रे को बुलाने आया । बहादुर सोनवानी एवं  पति मेलाराम कुर्रे का आपस में दोस्ती है । बहादुर सोनवानी पति मेलाराम कुर्रे का हाथ पकड़कर घर के सामने गली में ले गया और आपसी रंजिश की बात को लेकर पति को गंदी गंदी गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा और पति को हाथ से धक्का दिया तो वह जमीन पर गिर गया तब  पति बचाओ बचाओ चिल्लाया तब  मै स्वयं  एवं सास जुगर बाई कुर्रे एवं जेठानी रमा कुमारी कुर्रे घर के सामने गये और झगड़ा को छुड़ाये एवं बीच बचाव किये हैं । तब वहां से बहादुर सोनवानी भाग गया । बहादुर सोनवानी के द्वारा  पति को हाथ मुक्का से मारपीट करने एवं जमीन में पटकने से पति मेलाराम कुर्रे के बायें पैर में चोंट आने से  पति को ईलाज के लिए शासकीय अस्पताल सरायपाली में भर्ती किये उसके बाद शासकीय अस्पताल सरायपाली से रिफर करने के बाद पति को ईलाज के लिए ओम अस्पताल सरायपाली में भर्ती किये । ईलाज कराने के बाद दिनांक 24/07/2025 को  पति का डिस्चार्ज हुआ है तथा  पति को डाक्टर साहब द्वारा घर में ही आराम करने की सलाह दिया गया है ।  पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!