छत्तीसगढ़

कलयुगी बाप 11 साल की मासूम पर बिगड़ी नीयत, पांच साल तक उसकी अस्मत से खेलता रहा..

बिलासपुर (काकाखबरीलाल). उसकी पत्नी सरकारी दफ्तर में काम करती है। वह खुद रोजी मजदूरी करता है। कभी-कभी वह मजदूरी में नहीं भी जाता था। ऐसे दिनो वह अपनी 11 साल की बेटी के साथ घर पर होता था। ऐसे ही एक दिन जब वह बेटी के साथ घर पर था तब उसकी नीयत अपनी ही बेटी पर बिगड़ गई, नीयत बिगड़ी तो वह हवश की आग में अंधा होकर यह भी भूल गया सामने बैठी 11 साल की बच्ची उसकी खुद की बेटी है, और उसने बेटी के साथ अपनी हवश मिटाई। 11 साल की बच्ची को कुछ समझ में नहीं आया। फिर भी उस नराधम ने बच्ची को धमकाया-उराया, कि कहीं भूलकर भी किसी के सामने भी इस बात का जिक्र ना करे। पहली बार जब वह अपने इरादे में सफल रहा और बच्ची ने किसी को नहीं बताया तो फिर उस हवश के पुजारी ने इसे रोज का खेल बना दिया। 11 साल की वह बच्ची अब 16 साल की हो चली है, लेकिन पिछले पांच साल से कुकर्मी पिता अपनी हवश का नंगा नाच अपनी बेटी के साथ नाचता रहा। इस बीच एक दिन शासकीय संस्थान में काम करने वाली मां को अपने पति की हरकतों पर शक हुआ, तब उसने बेटी से जोर देकर पूछा तब बेटी ने आप बीती बताई। मामला सामने आने पर मां अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंची थी। बेटी की अस्मत से खेलने वाला वह नराधम बिलासपुर के कोनी क्षेत्र का रहने वाला है।
कोनी थानेदार सुनील तिर्की इस शर्मनाक घटना के बारे में बताते हैं कि पीड़िता 16 साल की किशोरी है, जो 11वीं कक्षा में पढ़ती है। उसका पिता रोजी-मजदूरी करता है और मां गर्वमेंट संस्थान में काम करती है। लड़की जब 11 साल की उम्र की थी, तब से उसका पिता उसके साथ गंदी हरकतें करता था। तब मासूम बच्ची को उसने जान से मारने की धमकी देकर डराया-धमकाया और अपनी मां को कुछ भी बताने से मना किया था। डर के चलते पांच साल तक छात्रा अपने पिता के शारीरिक शोषण का शिकार होती रही। बेटी धीरे-धीरे कर बड़ी होती गई। जैसे ही वह थोउ़ी बउ़ी हुई, उसके पिता ने उसके घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी। डर के मारे बच्ची खेलने के लिए बाहर भी नहीं जा पाती थी। बड़ी होने के बाद भी पिता उसे घर पर ही रहने को मजबूर करता था। इस दौरान उसकी मां ड्यूटी पर रहती थी। ये सब काफी दिन तक चलता रहा, मां को धीरे-धीरे ये बात समझ में आई कि उसकी बेटी घर से बाहर नहीं जाती। बेटी के बाहर नहीं निकलने पर उसकी मां को शक हुआ। तब उसने अपनी बेटी को सच्चाई बताने का दबाव बनाया। मां के सख्त रुख पर बेटी ने पिता की पिछले पांच साल की जा रही हरकतों का पूरा कच्चा चिट्ठा खोलकर रख दिया। बेटी की दर्दभरी कहानी सुनकर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। घंटों तक स्तब्ध रहने के बाद हौसला बटोरकर मां अपनी बेटी को लेकर कोनी थाने पहुंची, जहां उसने पूरी घटना की जानकारी दी। छात्रा का बयान दर्ज कर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज किया और नराधम बाप को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है

 

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!