छत्तीसगढ़

नौकरी:ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड ने 500 पदों पर निकाली भर्ती

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL/बेसिल) ने becil.com पर इन्वेस्टिगेटर और सुपरवाइजर की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन प्रकाशित किया है। अखिल भारतीय त्रैमासिक स्थापना आधारित रोजगार सर्वेक्षण और प्रवासी कामगारों पर अखिल भारतीय सर्वेक्षण में कुल 500 खाली पदों को भरा जाएगा।उम्मीदवार 25 जनवरी, 2022 तक या उससे पहले तय पैटर्न में आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती आवेदन जमा करने के लिए आखिरी तारीख 25 जनवरी, 2022 रखी गई है।

पदों की संख्या

इन्वेस्टिगेटर : 350 पद
सुपरवाइजर : 150 पद
सैलरी

इन्वेस्टिगेटर : 24,000/- रुपये प्रति माह (लक्ष्य आधारित)
सुपरवाइजर : 30,000/- रुपये प्रति माह (लक्ष्य आधारित)
योग्यता

इन्वेस्टिगेटर
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री और कंप्यूटर का नॉलेज होना चाहिए। साथ ही तैनाती से संबंधित क्षेत्र की स्थिति/ क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान जरूरी है।

सुपरवाइजर
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री और कंप्यूटर का नॉलेज होना चाहिए। साथ ही तैनाती से संबंधित क्षेत्र की स्थिति/ क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान जरूरी है।

सिलेक्शन प्रोसेस

बेसिल भर्ती 2022 के लिए आवेदन ई-मेल के माध्यम से projecthr@becil.com पर जमा करें। इन पदों पर सिलेक्शन प्रोसेस के तहत स्क्रीनिंग के बाद उम्मीदवारों के अंतिम चयन के लिए इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।

आवेदन शुल्क

सामान्य – 500/- रुपये
ओबीसी – 500/- रुपये
भूतपूर्व सैनिक – 500/- रुपये
एससी / एसटी – 350/-रुपये
ईडब्ल्यूएस/ पीएच – 350/- रुपये

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!