महासुमंद

महासमुंद: इलेक्ट्रीक आटो  चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाकर  मोटर साइकिल को मारी ठोकर बाईक सवार के पैर के तलवा में आई चोट

महासमुंद।  आरक्षी केद्र अंतर्गत इलेक्ट्रीक आटो  चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाकर  मोटर साइकिल को ठोकर मारकर  एक्सीडेंट कर दिया जिस पर मामला दर्ज किया गया है।  कृष्णकुमार शर्मा   ने पुलिस को  बताया कि वह वार्ड 03 अयोध्या नगर शिव मंदिर के पास महासमुंद रहने वाला है जिला न्यायालय महासमुंद में आदेशिका वाहक के पद पर कार्यरत हैं दिनांक 28.08.25 को शाम करीब 04/15 बजे लडके लकेश्वर प्रसाद शर्मा उम्र 28 साल ने  फोन कर बताया कि परकोल रोड महावीर पार्क के सामने एक्सीाडेंट हो गया है। तब  अपनी पत्नि मालती शर्मा के साथ चोपडा नर्सिंग होम महासमुंद गया तब देखा तो लडका लकेश्वर प्रसाद शर्मा अस्पताल के बेड में लेटा हुआ था उसके दाहिने पैर के तलवा में एक्सीडेंट होने से चोंट लगकर खून बह रहा था जिसे  पूछने पर बताया कि वह घर से मोटर सायकल बजाज पल्‍सर RS200 क्रमांक CG 06 GZ 3609 में अपने दोस्त के पास निजी काम से रमनटोला गया था काम खत्म करके वापस घर अयोध्या नगर आ रहा था कि परकोल रोड महावीर पार्क के सामने पहूंचा था तभी बरोंडा चौंक महासमुंद से परकोल की तरफ जा रही बिना नंबर का इलेक्ट्रीक आटो का चालक हरिशंकर साहू निवासी कौंदकेरा द्वारा अपने वाहन आटो को तेज गति, लापरवाही पूर्वक एवं खतरनाक ढंग चलाते हुये लाकर सामने से  मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे  मोटर सायकल से गिर गया एक्सी‍डेंट करने से दाहिने पैर के तलवा में चोंट लगकर खून निकल रहा था तब दोस्त मनमोहन ध्रुव एवं हिमांचल ध्रुव, कमलेश भट्ट ईलाज के लिये चोपडा अस्पताल महासमुंद लाये हैं, घटना के बारे में बताया।  पुलिस ने184-MOT, 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!