छत्तीसगढ़

सरायपाली: बालसी तालाब के पास जुट बोरी में अवैध मंदिरा रखकर ग्राहक का इंतजार करते गिरफ्तार

सरायपाली पुलिस ने एक व्यक्ति को अपने पास जुट बोरी में अवैध मंदिरा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक का का इंतजार करते गिरफ्तार किया दिनांक 27.03.2022 को
मुखबिर सूचना मिला कि ग्राम बालसी के तालाब के पास में एक व्यक्ति अपने पास जुट बोरी में अवैध मंदिरा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक का का इंतजार करते खडा है , प्राप्त मुखबिर सूचना से अवैध शराब रेड कार्यवाही हेतु हमराह आरक्षक 555 त्रिनाथ ग्वाल एवं आर. 53 दिनेश बुड़ेक को साथ लेकर मय विवेचना कीट मय शासकीय अधिग्रहित वाहन क्रमांक CG 06 GR 3026 के स्टेशन से रवाना किया गया मुखबिर द्वारा बताये गये व्यक्ति को अवैध मंदिरा के साथ घेराबंदी कर पकडा़ गया और नाम पता पुछा जिन्होने अपना नाम संतू रात्रे पिता दूर्योधन रात्रे उम्र 32 साल साकिन बालसी थाना सरायपाली का रहने वाला बताया उसके पास रखे भूरा रंग के जुट बोरी का तलाशी लिया गया तलाशी के दौरान कब्जे से एक जुट बोरी के अंदर 15 लीटर क्षमता वाली सफेद जरीकेन में फूल 15 लीटर भरी हुई हाथ भट्ठी से बना कच्ची महुआ शराब कीमती 3000 रूपये बरामद किया गया। मौके पर संदेही को बरामद शराब की कागजात पेश करने धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस दिया, जबाव में कागजात, खरीदी बिक्री रसीद नहीं होने लिखकर दिये जाने पर गवाहो के समक्ष आरोपी के कब्जे से एक जुट बोरी के अंदर 15 लीटर क्षमता वाली सफेद जरीकेन में फूल 15 लीटर भरी हुई हाथ भट्ठी की कच्ची महुआ शराब कीमती 3000 रूपये को विधिवत जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट तहत मामला दर्ज किया गया.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!