छत्तीसगढ़

सरायपाली : दिब्यांगजनो और वरिष्ठ नागरिंको के लिए सहायक उपकरणों के लिए परीक्षण शिविर 26 को

सरायपाली (काकाखबरीलाल). सरायपाली जनपद पंचायत द्वारा राष्ट्रीय वयोश्री और एडिपी योजना के तहत जिला प्रशासन महांसमुद के सहयोग से सहायक उपकरणों के लिए परीक्षण शिविर का आयोजन 26 नवंबर शुक्रवार को किया जाएगा, जिसमे बीपीएल कार्ड धारी जिनकी आयु 60 साल या उससे अधिक आयु व 40 प्रतिशत दिब्यांग ब्यक्ति इस योजना के पात्र होगें. शिविर में दिब्यांगजनों को छडी़, वांकर, व्हील चेयर, कान की मशीन, चश्मे, कृत्रिम दांत, फुटवीयर कीट आदि प्रदान किए जाएंगे. इस शिविर का लाभ लेने के लिए वृध्दापेंशन की छायाप्रति, पहचान पत्र, दो फोटोग्राफ, वही दिव्यांजनो के लिए दिव्यांग पहचान पत्र जिसमें 40 प्रतिशत दिव्यांगता अंकित हो, आय प्रमाण पत्र, दो फोटोग्राफ देना होगा. इस शिविर पर भाग लेने के लिए 26 नवंबर को जनपद पंचायत आफिस सरायपाली में 10 बजे से 5 बजे के बीच उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर योजना का लाभ उठा सकते हैं .

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!