महासुमंद

महासमुंद : पिकअप व बस चालक ने दर्ज कराई रिपोर्ट जानिए पुरा मामला

तुमगांव थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिकअप चालक ने बस चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए ठोकर मारने की शिकायत की है। वहीं बस चालक ने भी पिकअप चालक पर तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए ठोकर मारने की शिकायत की है। पुलिस ने दोनों की शिकायत पर भादवि की धारा 279, 337, 294 ,323 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार बस चालक तेंदूवाही निवासी तिलकराम पटेल ने पुलिस में शिकायत की है कि बुधवार सुबह 10 बजे वह बस क्रमांक सीजी 06 जीपी 2019 में सवारी लेकर महासमुंद जा रहा था कि ग्राम कौंआझर के सामने पिकअप क्रमांक सीजी 04 जेडी 5508 के चालक ने तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बस को ठोकर मार दी और अपने अन्य सवारियों के साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए मेरे साथ मारपीट की। वहीं पिकअप चालक कौंआझर निवासी रामकुमार यादव ने बताया कि बस चालक तिलकराम तेजी से वाहन चलाते हुए पिकअप को ठोकर मार दिया और मेरे साथ मारपीट कर गाली-गलौज की।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!