छत्तीसगढ़

तीसरी मंजिल से कूदा, पहली मंजिल में अटका : अस्पताल की बिल्डिंग से कूदकर की जान देने की कोशिश

छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में गुरुवार की रात एक युवक ने अस्पताल परिसर के तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। छलांग लगाने के बाद युवक पहली मंजिल पर ही गिर गया, इससे युवक की जान तो बच गई, लेकिन उसे काफी चोट आई है। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। युवक के खुदकुशी की कोशिश का कारण यह बताया जा रहा है नौकरी न होने के कारण पिछले कई दिनों से वह परेशान चल रहा था। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, चांपा के जेजीएम हॉस्पिटल में गुरुवार रात एक युवक दौड़ता हुआ छत पर चड़ गया। उसे इस तरह भागते हुए देख लोग भी उसके पीछे- पीछे दौड़े, लेकिन इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, या उसे छलांग लगाने से रोक पता उसे पहले युवक ने छत से छलांग लगा दी। इस दौरान युवक जमीन पर गिरने की जगह वह अस्पताल की पहली मंजिल पर जा गिरा। इसके चलते उसकी मौत तो नहीं हुई, लेकिन शरीर पर कई जगह उसे गंभीर चोटे आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही चांपा पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की पहचान जांजगीर के सिवनी निवासी जोसेफ के रूप में हुई है। पुलिस उसे बीडीएम अस्पताल लेकर गई, लेकिन उसकी हालत गंभीर देख उसे वहां दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया। पूछताछ में युवक ने बताया है कि वह पारिवारिक परेशानी के कारण तनाव में था। इसी के चलते उसने ये कदम उठाया है। इसमें किसी की गलती नहीं है। जोसेफ पहले जीओ फाइबर में ड्राइवर था, लेकिन फिर नौकरी छोड़ दी। उसके बाद से काम नहीं मिला।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!