छत्तीसगढ़

सरायपाली : पुरानी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट… मामला दर्ज

सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम केदुवां में दो पक्षो में पुरानी विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है. तरुण राणा ने थाना सरायपाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह डीपापारा केदुंवा में रहता है । मजदुरी का काम करता है दिनांक 05.11.2021 को सुबह लगभग 10.00 बजे अपने दोस्त अजय कोन्द के साथ डीपापारा केदुंवा में ही रोड किनारे बैठा था कि रघुवीर राणा और उसका पिता भगवतीया राणा पास पहुंचकर पुराने पानी संबंधी विवाद को लेकर गंदी गंदी गाली देकर जान से मारने की धमकी देकर रघुवीर ने अपने हाथ में पकडे डण्डा से मारपीट किया और भागवतीया हाथ मुक्का से मारपीट किया जिससे मेरे बांये हाथ में चोट आने से मैने बरगढ में जाकर ईलाज करवाया । पुलिस ने प्राथी की शिकायत पर रघुवीर राणा व भगवतीया राणा के विरूद्ध भादवि की धारा 294 323,34,506 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

 

 

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!