छत्तीसगढ़
सरायपाली : फुलझर अभिकर्ता संघ द्वारा दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को प्रदान किया गया दीपावली गिफ्ट

सरायपाली (काकाखबरीलाल) . फुलझर अभिकर्ता संघ सरायपाली के द्वारा भारतीय जीवन बीमा शाखा सरायपाली में काम द्वारा दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को दीपावली गिफ्ट प्रदान किया गया . दीपावली गिफ्ट प्राप्त कर राकेश नागवंशी व नरेश प्रधान के चेहरे खिल उठे. फुलझर अभिकर्ता संघ द्वारा दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को दीपावली व धनतेरस की शुभकामना दी गई . इस अवसर पर फुलझर अभिकर्ता संघ के अभिकर्ता व शाखा प्रबंधक उपस्थित थे.
AD#1
























