पटेवा

पटेवा: मोटर साइकिल व  कुलर हुआ पार

पटेवा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत मोटर साइकिल व  कुलर चोरी का मामला सामने आया है।मोहम्‍मद नजीब ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम पटेवा थाना पटेवा जिला महासमुंदद (छ.ग.) का निवासी है । कक्षा 08 वीं तक पढ़ाई किया है । बस स्टैण्ड पटेवा में अशरफी ऑटो सेन्टर एवं इलेक्ट्रानिकक्स दुकान का संचालन करता है । दिनांक 21.06.2025 को रात्रि में दुकान को बंद करके घर चला गया था । अगले दिन दिनांक 22.06.2025 को सुबह दुकान आया तो देखा कि  दुकान के सामने में रखे दो नग कूलर पंखा एवं बनाने के लिए रखे ग्राहक का एक मोटर सायकल टी.व्ही.एस. रेडान क्रमांक CG 06 GV 8591 नहीं था । दुकान के अंदर लगे CCTV को देखने पर दिनांक 22.06.2025 के रात्रि करीबन 04.00बजे किसी अज्ञात चोर द्वारा दुकान के सामने रखे 01- दो नग कूलर पंखा कीमती करीबन 5000 रूपये । 02- एक मोटर सायकल टी.व्ही.एस. रेडान क्रमांक CG 06 GV 8591 कीमती करीबन 15,000 रूपये जुमला कीमती करीबन 20,000 रूपये को चोरी कर ले जाते दिखाई दे रहा है ।  पुलिस ने303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!