रायपुर

सीएम बघेल ने जो कहा सो किया, शहीद जवान गणेश कुंजाम के नाम पर हुआ गिधाली का स्कूल.

रायपुर(काकाखबरीलाल)। छत्तीसगढ़ के वीर सपूत शहीद गणेश कुंजाम की याद में ग्राम गिधानी के स्कूल का नामकरण हो गया। बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहीद जवान की शहादत को अक्षुण्य बनाए रखने के लिए गांव की शाला का नामकरण उनके नाम पर करने की घोषणा की थी।

जिसके बाद आज स्कूल का नाम शहीद गणेश कुंजाम हो गया। उल्लेखनीय है कि लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीनी सेना के साथ हुई हिंसक झड़प में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए। इस हिंसक झड़प में छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की कुरूटोला ग्राम पंचायत के ग्राम गिधाली निवासी गणेश राम कुंजाम भी शहीद हो गए।

छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र शहीद जवान गणेश कुंजाम के पार्थिव शरीर को सीएम भूपेश बघेल ने कांधा देकर विदाई दी थी। वहीं उनके अदम्य साहस और बलिदान को नमन कर किया था। वहीं सीएम के घोषणा के अनुरूप आज ग्राम गिधाली का नाम शहीद गणेश कुंजाम हो गया।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!