तेदुकोना: ट्रेक्टर ने TVS XL को मारी ठोकर


तेदुकोना (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में बिरेन्द्र कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम फरोदा में रहता है, किराना सामान, मनिहारी सामान एवं फोटो बाजार बाजार घुमकर बेचने का काम करता है, दिनांक 29/11/2023 को शाम करीब 06/00 बजे अपने लुना TVS XL 100 CG 06 GW 1338 में अपनी मां बिलास देवी को पीछे बिठाकर सामान खरीदने के लिए दिलीप किराना दुकान आये थे। किराना सामान खरीद कर वापस अपने गांव फरौदा जा रहे थे कि सामरत साहू के घर के पास पहुंचे थे कि साइड से दाहिने तरफ से मनोहर ठाकुर पिता सुनऊ ठाकुर उम्र करीब 25 वर्ष ने अपने ब्यारा से ट्रेक्टर क्रमांक CG 06 GV 8427 जिसमें थ्रेसर भी लगा था निकाल कर लाया एवं तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर लाते TVS के दाहिने तरफ ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे TVS में पीछे बैठी मां नीचे गिर गई जिससे उसके कमर, पीठ में अंदुरूनी दर्द का होना बताती है एवं गाड़ी का पेट्रोल टंकी एवं लेग गार्ड क्षति हुआ है। पुलिस ने279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

























