छत्तीसगढ़

10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट्स के लिए 2300 से ज्यादा नौकरियां

भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड ने योजना सूचना अधिकारी सहित विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है और लास्ट डेट में 2 दिनों का समय और बचा है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं किया है। वह आधिकारिक वेबसाइट bharatiyapashupalan.com के जरिए 3 दिसंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।

अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक https://pay।bharatiyapashupalan।com/onlinerequirment के जरिए भी इन पदों के लिए सीधे आवेदन कर सकते हैं। कुल 2325 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

योजना सहायक – 1875
योजना प्रसार अधिकारी – 375
योजना संचार अधिकारी – 75
योजना संचार अधिकारी के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। वहीं योजना प्रसार अधिकारी पद के लिए अभ्यर्थी का 12वीं पास होना अनिवार्य है। योजना सहायक पद के लिए अधिकतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है।

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 21 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।

योजना संचार अधिकारी पद के लिए 826 रुपए और योजना प्रसार अधिकारी पद के लिए 708 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं योजना सहायक पद पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को 590 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा।

अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। लिखित परीक्षा सीबीटी मोड में होगी। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!