छत्तीसगढ़

मधुमक्खियों ने महिलाओं पर बोला धावा एक की मौत चार घायल

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां जंगल में मधमक्खियों के हमले में एक महिला की मौत हो गई। जबकि 4 महिला बुरी तरह से घायल हो गई है। जानकारी के अनुसार उदयपुर के केसगवा इलाके में गांव की कुछ महिलाएं जंगल में लकड़ी लेने गई थी। इस दौरान मधुमक्खियों ने महिलाओं पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से बुरी तरह घायल सभी महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक महिला की मौत हो गई। वहीं अन्य चार महिलाओं का इलाज जारी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!