छत्तीसगढ़

महासमुंद : रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन से टकराई लड़की

महासमुंद। जिले में एक नाबालिग कोमाखान रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन से टकरा गई. हादसे में नाबालिग को गंभीर चोटें आई है. घायल नाबालिग लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज जारी है.

जानकारी के अनुसार, कोमाखान रेलवे क्रॉसिंग के पास एक अज्ञात नाबालिग लड़की चूनागढ़-रायपुर ट्रेन से टकरा गई. जिससे नाबालिग के सिर और पैर में गंभीर चोट आई है. घटना की सूचना पर रेलवे प्रशासन ने घायल नाबालिग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा पहुंचाया. जहां उसका इलाज जारी है. वहीं रेलवे प्रशासन कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!