छत्तीसगढ़

यहां 2 माला नीचे जमीन पर जा गिरी मासूम

राजधानी रायपुर के सिटी सेंटर मॉल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक साल की मासूम अपनी पिता की गोद से सीधे 2 माला नीचे जमीन पर जा गिरी. पूरे घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आय़ा है. जिसने भी वीडियो देखा उसका कलेजा कांप उठा.बता दें कि एक परिवार सिटी सेंटर मॉल में दूसरे माले से तीसरे माले में जाने के लिए स्केलेटर में चढ़ रहा था. इसी दौरान एक साल की मासूम युवक के हाथ से छूट गई और वह नीचे जा गिरी. बच्ची को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई है.वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी सिटी सेंटर मॉल पहुंचे हैं. मॉल के सीसीटीवी कंट्रोल रूम की जांच कर रहे हैं. पूरा मामला देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!