सरायपाली

सरायपाली:अर्जुण्डा मोड़ के पास चाकू से युवक पर वार

सरायपाली (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में  सुधीर बाघ ने पुलिस को बताया कि वह   ग्राम अर्जुण्डा थाना सरायपाली का निवासी है  बड़ा भाई सूरज बाघ उम्र 28 वर्ष कुटेला ओव्हरब्रिज के पास स्थित श्री श्याम मोटर्स में काम करने जाता है कि दिनांक 25/06/2024 के रात करीबन 08:30 से 09:00 बजे के मध्य मोटर सायकल हीरो स्प्लेंडर क्रमांक सीजी 06 जीएक्स 1080 से घर ग्राम अर्जुण्डा वापस आ रहा था अर्जुण्डा मोड़ के पास पहुंचा था कि वहां पर पहले से एक मोटर सायकल पर मौजुद तीन लड़के मुकेश यादव उर्फ मुंडा, भूपेन्द्र भोई व आशीष मिश्रा मिले जो भाई के मोटर सायकल को रोककर लिफ्ट मांगे भाई द्वारा रात्रि में लिफ्ट नहीं देने की बात कहने पर आशीष मिश्रा व भूपेन्द्र भोई द्वारा गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट किया तो भाई मोटर सायकल स्टार्ट कर जाने लगा इतने में मुकेश उर्फ मुंडा यादव गुस्से में आकर लिफ्ट नहीं दोगे तो जान सहित मार दूंगा कहकर अश्लील गाली गलौज करते हुये  भाई को जान से मार दूंगा कहकर अपने पास रखे चाकू से  भाई के उपर कई बार वार किया जिससे उसके पेट के बांये साइड में गंभीर चोट पहुंचा जिस पर लहुलुहान हालत में  भाई अपने मोटर सायकल को स्टार्ट कर जान बचाकर अर्जुण्डा चौक तक गया और फोन के माध्यम से सुचित किया तो अपने साथियो के साथ अर्जुण्डा चौक जाकर प्रायवेट वाहन कर भाई को ईलाज हेतु 100 बिस्तर अस्पताल सरायपाली ले गया। जहां से भाई को रिफर करने पर ओम हास्पिटल रायपुर में भर्ती कराया  आरोपियो द्वारा मारपीट करने व चाकू मारने से  भाई के पेट के बांये साइड कमर के पास दो जगह गंभीर चोट लगा है। घटना को रात्रि में रोड़ पर चलने वाले लोगो ने देखे होगे।  पुलिस ने 294-IPC, 307-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 341-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!