रायपुर

रेलवे में महिला यात्रियों को मिलेगा यह…. विशेष सुविधा

(रायपुर काकाखबरीलाल). रेलवे की ओर से महिला यात्रियों को विशेष सुविधाएं प्रदान की जा रही है। रेलवे की ओर से माहिलाओ को कोच के नीचे की बर्थ का कोटा, महिला कोटा, किराए में रियायत जैसी सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ आरक्षण केंद्र एवं टिकट काउंटर पर विशेष व्यवस्थाएं की जाती है। स्टेशनों पर महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं रहती हैं जैसे कि महिलाओं के लिए अलग वेटिंग हॉल, बेबी फीडिंग कॉर्नर, सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन कुछ विशेष ट्रेनों में महिलाओं के लिए अलग से कोच, महिलाओं द्वारा स्वंय यात्रा करने पर आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट लेने के लिए महिलाओं के लिए अलग काउंटर की व्यवस्था की जाती है । रायपुर रेल मंडल द्वारा सभी मेल एक्सप्रेस ट्रेनों में 45 वर्ष या अधिक आयु की महिला यात्रियों व गर्भवती महिलाओं के लिए शयनयान श्रेणी में प्रत्येक डिब्बे में नीचे की 6 सीटें एसी के कोच में नीचे की 3 बर्थ का संयुक्त कोटा होता है। महिला कोटा कुछ ट्रेनों में शयनयान श्रेणी में 6 बर्थ का कोटा महिलाओं के लिए चयनित किया रहता है जिसमें केवल महिला यात्रियों द्वारा यात्रा करने पर अथवा अकेले या महिला समूह में यात्रा करने पर आरक्षण की सुविधा मिलती है किराए में रियायत वरिष्ठ नागरिक महिला यात्रियों को 58 वर्ष आयु होने पर सभी मेल, एक्सप्रेस, पैसेंजर गाडय़िों के मूल किराए में 50 प्रतिशत की रियायत का प्रावधान है यात्रा के दौरान उन्हें अपनी आयु का प्रमाण पत्र रखना होता है। गर्भवती महिलाओं के लिए भी रेलवे द्वारा लोअर बर्थ का प्रावधान दिया गया है डॉक्टर द्वारा प्रमाणित सर्टिफिकेट लगाने पर लोअर बर्थ दी जाती है। स्टेशनों पर कैटरिंग यूनिट में महिलाओं के लिए 33त्न कोटा आरक्षित रहता है महिलाएं कैटरिंग यूनिट में स्टाल इत्यादि आवंटित करवा सकती है

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!