छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी 14 हजार 580 शिक्षकों की होगी सीधी भर्ती… जानिए डिटेल…

रायपुर (काकाखबरीलाल).छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। वित्त विभाग से मंजूरी मिलने के बाद अब प्रदेश में 14 हजार 580 शिक्षकों की सीधी भर्ती के आदेश शिक्षा विभाग ने जारी किया है। स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से सभी अभ्यर्थियों को व्यक्तिवार नियुक्ति के आदेश जारी किए जाएंगे।

दरअसल, छत्तीसगढ़ में मार्च 2019 में स्कूली शिक्षकों के खाली पड़े 14580 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हुई थी, लेकिन कुछ कारणों की वजह से भर्ती प्रक्रिया रोक दी गई थी।

साल 2019 से लेकर साल 2021 के मध्य तक यानी दो साल से भी अधिक समय बीत जाने के बाद भी छत्तीसगढ़ में 14 हजार 850 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी।

बता दें कि 14580 शिक्षकों में से करीब ढाई हजार पदों पर पहले ही नियुक्ति आदेश जारी हो चुके हैं। बाकी बचे करीब 12 हजार पदों पर अब जल्द ही नियुक्ति हो जाएगी। पिछले दिनों शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने रायपुर में प्रदर्शन भी किया था। जल्द ही इन पदों पर भी नियुक्ति हो सकती है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!