छत्तीसगढ़

पति ने अपनी पत्नी की बीच सड़क पर की निर्मम हत्या

जांजगीर चांपा( काकाखबरीलाल).जांजगीर चाम्पा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. पति ने अपनी पत्नी की बीच सड़क पर निर्मम हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक आरोपी पति शराब के नशे में धुत था. फावड़ा से मार-मार कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने जिला अस्पताल के सामने वारदात को अंजाम दिया है.

मृतका का नाम उत्तरा बाई है, जो ग्राम जर्वे निवासी थी. आरोपी नरेश कुमार ने खुद जुर्म करना स्वीकार कर लिया है. हत्या की वजह फिलहाल अज्ञात है. आरोपी पुलिस के हिरासत में है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!