महासमुंद

अवैध रूप से धान का भंडारण करने वाले दो लोगों पर कार्यवाही 87 बोरा धान एवं वाहन जप्त

महासमुंद(काकाखबरीलाल)। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देशानुसार आज राजस्व एवं खाद्य विभाग की टीम ने जिले में 02 प्रकरणोें पर 87 बोरा धान अर्थात् (34.8 क्विंटल) धान जप्त किए गए। प्राप्त जानकारी अनुसार इनमें बसना तहसील में अंतरजिला जांजगीर चांपा के ग्राम बिर्रा निवासी छेदुराम आदित्य से 62 बोरी धान एवं एक पिकअप जप्त किया गया तथा महासमुंद तहसील के ग्राम बरेकेल कला निवासी खेमराज निषाद से 25 बोरी धान जप्त किया गया।
प्रदेश में धान खरीदी का कार्य 01 दिसम्बर 2020 से शुरू हुई है। अब तक जिले में कुल 148 प्रकरण दर्ज किए गए है। जिनमें 8005 बोरा धान अर्थात् 3202 क्विंटल धान की जप्ती की गई है। इनमें 10 वाहन भी शामिल हैं। जिले में कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के मार्गदर्शन में तहसीलदार, थाना प्रभारी, खाद्य निरीक्षक की संयुक्त उड़नदस्ता टीम का गठन कर अवैध धान परिवहन और अवैध धान भंडारण पर सतत निगरानी की जा रही है। ओड़िशा सीमा पर बसे गांव आदि पर अवैध धान परिवहन को रोकने के लिए जांच नाका भी बनाए गए है। इन नाकों पर संबंधित अधिकारी बराबर नजर और निरीक्षण कर रहे हैं।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!