सरायपाली
सरायपाली: यूवक ने महिला को जबरदस्ती बहला फुसलाकर भगाकर अपने घर ले जाकर जान से मारने की दी धमकी मामला दर्ज

सरायपाली (काकाखबरीलाल). सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम चकरदा से एक महिला को जबरदस्ती बहला फुसलाकर भगाकर अपने घर ले जाकर जान से मारने की धमकी देकर बलात्कार करने वाले पर मामला दर्ज किया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी राकेश जांगड़े पिता नंदुलाल जांगड़े निवासी छिंद, थाना – सारंगढ़ प्रार्थीया को उसके घर ससुराल के सामने, ग्राम चकरदा से 8 जून को रात करीब 1:30 बजे प्रार्थिया के इच्छा के विरूद्ध जबरदस्ती बहला फुसलाकर भगाकर अपने घर ले गया और वहां पर परिरूद्ध कर रखने एवं मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर 30 जून तक जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने 366, 342, 323, 506, 376, (2) (5) भादवि का अपराध कायम कर विवेचना में लिया है.
AD#1


























