सरायपाली
सरायपाली : जोगनीपाली चौक के पास शराब पीने पिलाने की साधन उपलब्ध कराते युवक गिरफ्तार

सरायपाली पुलिस को 06/06/2022 को मुखबिर सूचना मिला कि जोगनीपाली चौक के पास रोड किनारे पीपल झाड़ के नीचे में एक व्यक्ति लोगों को शराब पीने की साधन उपलब्ध कराकर अवैध धन अर्जन कर रहा है कि सूचना के आधार पर मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये। जहां एक व्यक्ति दयानिधि जाल पिता श्याम सुंदर जाल उम्र 32 वर्ष साकिन मल्दामाल थाना सिंघोड़ा का लोगों को शराब पीने का साधन उपलब्ध कराकर अवैध धन अर्जन करते हुए रंगे हाथो पकडा गया। आरोपी दयानिधि जाल के कब्जे से 01 पौवा देशी प्लेन शराब की सील टूटी शीशी में करीबन 90ml शराब भरी हुई कीमती करीबन 60 रू. , 02 नग डिस्पोजल ग्लास कीमती 10 रूपये जुमला किमती 70 रू. के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया पुलिस ने 36(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.
AD#1




























