छत्तीसगढ़

सरायपाली :धारदार हथियार लहरा कर लोगों को डराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

शहर में इन दिनों आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। चोरी के साथ-साथ गुंडागर्दी जैसे मामलों में भी बढ़ोतरी हो रही है। कल ही शहर के 2 स्थानों पर धारदार हथियार लहराते हुए लोगों को डराने धमकाने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना से मिली जानकारी अनुसार कल 14 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि शहर के बैदपाली रोड पर हाट बाजार के पास एक व्यक्ति अपने हाथ में धारदार तलवार नुमा हथियार रख कर लोगों को डरा धमका रहा है। इससे आने जाने वाले लोगों में डर और भय का वातावरण निर्मित हो गया है। सूचना पर पुलिस की टीम ने उक्त स्थान पर पहुंचकर आरोपी अजीत चैहान पिता पारस चैहान उम्र 19 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 9 झिलमिला सरायपाली के कब्जे से एक लोहे का तलवार नुमा हथियार जब्त किया है। वहीं एक अन्य मामले में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सारंगढ़ मोड पर झिलमिला में भी एक व्यक्ति अपने हाथ में नुकीला धारदार चाकू लेकर लहराते हुए लोगों को डरा धमका रहा है। पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर चाकू लहराने वाले व्यक्ति दीपक नाग पिता जिसाक नाग उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 7 झिलमिला सरायपाली के कब्जे से धारदार चाकू जब्त कर उसे भी गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा दोनों ही मामलों में आरोपियों के खिलाफ 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए मामले को विवेचना में लिया गया है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!