सारंगढ

कोसरिया मरार पटेल समाज की अनुकरणीय पहल: कोसरिया मरार पटेल समाज द्वारा कोरोना महामारी से जिंदगी गंवा बैठे गरीब परिवारों को पीपल वृक्ष के साथ प्रदान किया गया सहयोग राशि

सांरगढ़ (काकाखबरीलाल). कोसरिया मरार पटेल समाज एकता के साथ साथ अपनी सामाजिक भूमिकाओं के लिए भी जाना जाता है। इसी के तहत प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र नायक पटेल की अगुवाई में समाज के कोरोना से मृत व्यक्ति के परिवार जिनके गुजर जाने से उनका परिवार अब अशक्त हो चुका है या वे निर्धन है उन परिवारों का चयन कर आर्थिक सहयोग प्रदान करने की कडी़ प्रारंभ कर राशि जारी करते हुए पदाधिकारियों को शिघ्र उन परिवारों तक पहुंचकर राशि प्रदान कर उनका हाल चाल जानने का आग्रह किया था। जिसके तहत आज प्रदेशअध्यक्ष राजेंद्र नायक स्वयं राज अध्यक्ष त्रिनाथ पटेल एवं पदाधिकारियों के साथ सारंगढ़ के परसकोल पहुंचकर स्व.मनोहर पटेल जिनका निधन कोरोना से हो गया था जो अपने पीछे एक जवान बेटा और दो बेटियां छोड़कर चले गयें है उस परिवार को ढांढस बंधाते हुए प्रदेश स्तर से 5000 रू. और राज स्तर से 5000 रू. कुल 10000 रू. की श्रद्धांजलि राशि भेंट स्वरूप प्रदान किया और स्व.मनोहर पटेल की याद में परिवार के साथ पीपल का वृक्ष लगाकर इस वृक्ष की सुरक्षा की जिम्मेदारी परिवार को सौंपी। श्रद्धांजलि राशि भेंट करने प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र नायक, राज अध्यक्ष त्रिनाथ पटेल के साथ चिकित्सा प्रकोष्ट अध्यक्ष हलधर पटेल, राज उपाध्यक्ष महेत्तर पटेल, कार्या. सचिव दुर्गा पटेल,बसना सराईपाली से मालिक राम पटेल, कृष्णकुमार पटेल, युवा प्रकोष्ट खिकराम कौशिक, कोसीर अध्यक्ष सेवक पटेल, सियाराम पटेल, लखन पटेल,दौलत पटेल एवं प्रदेश मिडीया प्रभारी श्याम पटेल उपस्थित रहे।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!