महासमुंद

हड़ताली स्वास्थ्य संयोजक, पर्यवेक्षक और बीईओ को 24 घंटे का अंतिम अवसर

शुकदेव वैष्णव,काकाखबरीलाल/महासमुंद. कलेक्टर हिमशिखर गुप्ता द्वारा एक अगस्त 2018 से हड़ताल में शामिल ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (महिला एवं पुरूष), स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, बीईओ को 24 घंटे के अंदर नियत कर्तव्य पर उपस्थित होने हेतु नोटिस जारी करने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.बी. मंगरूलकर ने बताया कि इन हड़ताली कर्मचारियों से 24 घंटे के अंदर काम पर उपस्थित के लिए कहा गया है।
उन्होंने आगे बताया कि 28 अगस्त 2018 को हड़ताल में कर्मचारियों को यदि 24 घंटे के अंदर कर्तव्य पर उपस्थित
होने हेतु सूचना पत्र जारी किया गया है, जो संबंधित खण्ड चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से दी गई है।
जिन कर्मचारियों को उक्त नोटिस की प्रति उपलब्ध नहीं हुई है वे इसे ही सूचना माने,
इसके उपरांत भी यदि हड़ताली कर्मचारी अपने कर्तव्य पर उपस्थित नहीं होते है
तो उनके खिलाफ एकतरफा अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!